बबीता फोगाट ने शादी में लिए सात की जगह आठ फेरे, जानिए क्या है कारण
भारतीय पहलवान बबीता फोगाट रविवार देर शादी के बंधन में बंध गईं। भारत केसरी विवेक सुहाग के साथ सात की जगह आठ फेरे लिए हैं। जिसके जरिए खास संदेश दिया गया है।

दंगल गर्ल भारतीय पहलवान बबीदा फोगाट की रविवार को शादी हुई है। भारत केसरी विवेक सुहाग के साथ रविवार देर शाम फेरे लिए हैं। लेकिन दोनों पहलवानों ने सात की जगह आठ फेरे लेकर सभी को चौंका दिया है। बबीता फोगाट ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए आठवां पेरा लिया।
महावीर फोगाट की बेटी बबीता की शादी पैतृक गांव बलाली में हुई है। सामान्य आम व्यक्ति की तरह चरखी दादरी निवासी बबीता और नजफगढ़ निवासी विवेक सुहाग ने शादी की है। जानकारी के मुताबिक रात 7.30 बजे शादी के लिए बारात पहुंची। हालांकि बारात बेहद कम रही। विवेक सुहाग के पैतृक गांव झज्जर स्थित गांव मातनहेल समेत नजफगढ़ से सिर्फ 21 बाराती ही शादी में पहुंचे।
हरियाणवी रोटी से स्वागत
महावीर फोगाट ने बारात का स्वागत हरियाणवी परंपरा के साथ किया। बारातियों के लिए देशी घी का हलवा नाश्ते के लिए बनवाया गया। जबकि भोजन में बाजरे की रोटी और सरसों का साग बारातियों को खिलाया। इसके अलावा खीर और चूरमा भी भोजन के मेन्यू में शामिल किया गया।
दिल्ली में आज होगा रिसेप्शन
बबीता की शादी का रिसेप्शन आज यानि 2 दिसंबर को होगा। इसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा नेता और हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। दूल्हा-दुल्हन की तरफ से निजी तौर पर कार्ड वितरित किए गए। देर रात दिल्ली में रिसेप्शन होगा।
ऐसे हुआ दोनों को प्यार
बबीता और विवेक की लव स्टोरी 5 साल तक चलने के बाद शादी में बदली है। दोनों की मुलाकात एक नामचीन होटल में हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ता गया। इसके बाद अब दोनों की शादी हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App