जेल में फर्श पर बैठकर सिर्फ रो रहा है बलात्कारी बाबा, रिहा हुए शख्स ने किए कई खुलासे
किराड राम रहीम के बैरक के ठीक सामने वाली बैरक में स्वदेश किराड बंद थे।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वियों के बलात्कार के मामले में सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा हुई है। जेल में बंद बाबा को लकेर एक और जानकारी सामने आई है।
बता दें कि रोहत की सुनारिया जेल में 9 महीने से बंद दलित नेता स्वदेश किराड 29 अगस्त रिहा हुए हैं, जिसके बाद उन्होंने राम रहीम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। स्वदेश किराड के अनुसार राम रहीम जेल की फर्श पर बैठ कर रोता रहता है। बाबा को ओड़ने-बिछाने के लिए दो कंबल दिए गए हैं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि बाबा रोते-रोते सिर्फ सबसे यही पूछ रहा है कि 'हे भगवान ये क्या किया आपने मेरे साथ'। किराड के मुताबिक राम रहीम को जेल में बिसलरी का पानी दिया जा रहा है। इस पानी के पैसे राम रहीम की जेल में होने वाली कमाई से वसूले जाएंगे।
दलित नेता स्वदेश किराड राम रहीम के बैरक के ठीक सामने वाली बैरक में स्वदेश किराड बंद थे। गौरतलब है कि राम रहीम को बलात्कार के मामले में 20 साल की सजा हुई है। राम रहीम को सजा सुनाने के बाद डेरा के समर्थक उग्र हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App