डर्टी बाबाओं की लिस्ट में शामिल नागा अमरपुरी, महिलाओं से बलात्कार कर बनाता था उनकी अश्लील सीडी- फिर होता था ये खेल शुरू
हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में बाबा बालकनाथ मंदिर के बाबा अमरपुरी को पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है। तथाकथित बाबा पर महिलाओं का बलात्कार कर वीडियों बनाकर उसे ऑनलाइन डाल देता था।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 July 2018 10:11 AM GMT
हरियाणा में फतेहाबाद के टोहाना में बाबा बालकनाथ मंदिर के बाबा अमरपुरी को पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है। तथाकथित बाबा पर महिलाओं का बलात्कार कर वीडियों बनाकर उसे ऑनलाइन डाल देता था।
पुलिस ने कहा कि हमने केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गए हैं। हमने तथाकथित बाबा के परिसर में छापा मारा और हमने कुछ संदिग्ध वस्तुओं को बरामद किया है।
इसे भी पढ़ेंः मानसून सत्र 2018ः अविश्वास प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी से गले मिले राहुल गांधी, अखबारों में बड़ी खबर
हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा अमरपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जो सामान मिला है, उसकी जांच भी की जा रही है। भारी संख्या में वीडियो बरामद हुई हैं, उन्हें भी देखा जा रहा है।
Haryana: Baba Amarpuri, a Mahant at Baba Balaknath Temple in Fatehabad's Tohana, was nabbed by police y'day after videos of him allegedly raping women surfaced online. Police say 'We filed a case & started probe. His premises were also raided & we seized some suspicious articles' pic.twitter.com/RGw7HIWwdZ
— ANI (@ANI) July 21, 2018
आपको बता दें कि पिछले साल 13 अक्टूबर को महिला ने बाबा अमरपुरी के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया था। पिछले कुछ समय से बाबा के कुछ वीडिय़ो चर्चा में हैं, जिनमें बाबा अलग-अलग लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। वहीं इस मामले में बाबा खुद को बेकसूर बता रहा है और उसका कहना है कि उसे फंसाया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story