Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा क्राइम: दो लड़कों से परेशान लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, पिता को भी दी धमकी

हरियाणा के करनाल में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। करनाल के एक गांव में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

आईआईटी के नजदीक पेड़ से लटका मिला शव
X
व्यक्ति ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

करनाल के एक गांव में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा के पिता से मिली सूचना के अनुसार कई दिनों से दो युवक उसका पीछा करते थे और अक्सर छेड़छाड़ किया करते थे।

इसक बात शिकायत छात्रा ने लड़कों के परिजनों से भी की थी। लेकिन वह फिर भी अपनी हरकतों सो बाज नहीं आए। उनसे परेशान होकर छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

पिता को भी दी थी जान से मारने की धमकी

छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार को जब वह छात्रा को कॉलेज लेने गया तब भी वह दोनों बाइक पर सवार होकर वहां खड़े थे। जब छात्रा ने उनके बारे में बताया तो पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह छात्रा के पिता को भी जान से मारने की धमकी देने लगे। उसी शाम को लगभग 8 बजे परेशान होकर छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिजनों ने जैसे ही उसको फंदे से झूलता देखा वह तुरंत युवति को लेकर अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मोहित और अभिषेक नाम के दोनों युवकों पर मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस जांच में जुटी गई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story