Haryana Assembly Election : भाजपा मेनिफेस्टो में किसानों को तीन लाख तक कर्ज ब्याज मुक्त देने का वादा, पढ़े बीजेपी का संकल्प पत्र
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जारी मेनिफेस्टो में भाजपा ने किसान के ऊपर सबसे ज्यादा फोकस किया है। किसानों से जुड़ी 31 घोषणाएं की गई हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले संकल्प पत्र (Manifesto) के जरिए भाजपा ने किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। आय दोगुनी करने समेत किसानों के लिए 31 घोषणाएं की गई हैं। मनोहर लाल सरकार की तरफ से किसानों के लिए विशेषकर तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त फसली ऋण देने का ऐलान किया है। ऐसे में भाजपा सरकार बनने पर किसानों को तीन लाख रुपये तक के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं देगा होगा।
फसल का समर्थन मूल्य सुनिश्चित
भाजपा ने वादा किया है कि किसान की प्रत्येक फसल का खरीद का समर्थन मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा। ताकि किसान को अच्छा मुनाफा हो सके। इसके अलावा मंडी में फसल का बीमा होगा। मंडी में फसल बेचने आने वाले किसान को दस रुपये में खाना मिलेगा। गन्ना मिलों की क्षमता दोगुनी की जाएगी। सभी फसलों का समर्थन मूल्य तय किया जाएगा।
कॉलेजों में फिटनेस सेंटर
सरकार की तरफ से कॉलेजों में फिटनेस सेंटर बनाए जाएंगे। जिसमें विद्यार्थी खिलाड़ी से लेकर शिक्षकों के लिए इंतजाम होगा। प्रत्येक गांव में व्यायामशाला बनेंगी। पांच सौ करोड़ रुपये में प्रत्येक स्कूल को खेल का सामान दिया जाएगा। 1 हजार खेल नर्सरियों की स्थापना की जाएगी। हर जिले में पांच लाख रुपये ईनामी कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होंगी।
भाजपा के संकल्प पत्र की पीडीएफ (Bjp Manifesto 2019 pdf)
बेटियों को निशुल्क शिक्षा
सरकार की तरफ से बेटियों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। 1.80 लाख से कम आय वाली बेटियों को शिक्षा मुफ्त मिलेगी। पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त होगी। भाजपा ने घोषणा की है कि केजी से लेकर पीजी तक का खर्च सरकार उठाएगी। यदि बेटी बाहर रहकर पढ़ाई करती है तो उसकी हॉस्टल की जिम्मेदारी भी सरकार की ही रहेगी। इसके अलावा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App