Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चुनावी दांव कहा- जीते तो होंगी 50 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती

हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांगेस (Congress) नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने सरकार बनने पर 50 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का वादा किया है।

भूपेद्र सिंह हुड्डा का चुनावी दांव कहा- जीते तो होगी 50 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती
X
Haryana Assembly Elections Bhupinder Singh Hooda promises to recruit 50 thousand sweeper

हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले सभी पार्टियों ने वादों का पिटारा खोलना शुरू कर दिया है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादों का दांव खेलकर पार्टियां जनता को लुभाने में लग गईं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांगेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने सरकार बनने पर 50 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती का वादा किया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने घरौंडा (Gharaunda) विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार राणा के समर्थन में चुनावी जनसभा की। जिसमें जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर एक बार में 50 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इससे पहले हुड्डा ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हुड्डा ने अपने भाषण के दौरान कहा कि सरकार में आने के 24 घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

11 अक्टूबर को जारी हो सकता है कांग्रेस का घोषणापत्र

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी (Congress Party) का घोषणापत्र (Manifesto) 11 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। कांग्रेस के घोषणापत्र में कई बड़े वादे देखने को मिल सकते हैं। इसके संकेत कुमारी शैलजा (Selja Kumari) और भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) के भाषण से मिले हैं। इससे पहले भी हुड्डा भी हुड्डा कह चुके हैं कि 11 अक्टूबर को जारी होने वाले घोषणा पत्र में जनहितैषी वादे होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भी घोषणापत्र में सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का दावा कर चुकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story