Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की संपत्ति पांच साल में बढ़ी पौने दो गुना, पुलिस-सीबीआई पड़ी है उनके पीछे

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly elections) में नामांकन के आखिरी दिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) सांपला स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी (Congress) के तौर पर नामांकन दाखिल ( File Nomination) किया। जहां उन्होंने अपनी संपत्ति और आपराधिक मामलों (Asset and Criminal cases) की जानकारी दी।

हुड्डा की संपत्ति पांच साल में बढ़ी पौने दो गुना, सात मामले दर्ज
X
Haryana Assembly elections Bhupinder Singh Hooda asset and criminal cases

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस (Congress) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दौरान उन्होंने संपत्ति का खुलासा किया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) की संपत्ति पिछले पांच साल में पौने दो करोड़ बढ़ गयी। इसके अलावा उनके ऊपर सात आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। जिनमें से चार मामलों में सीबीआई जांच कर रही है। अभी तक किसी भी मामले में अदालत का निर्णय नहीं आया है।

करोड़पति है भूपेंद्र हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा करोड़पति आदमी है। उनके पास ढ़ाई करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। जबकि 2014 में उनके पास डेढ़ करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी। उनके पास 67 लाख रुपये का सोना-चांदी शामिल हैं। इसके अलावा 4.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि हुड्डा ने विधान सभा से वाहन लोन भी ले रखा है। जिसका 13 लाख 20 हजार अब तक बकाया है।

पत्नी आशा है ज्यादा अमीर

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं। उनके पास अभी पास 50 लाख रुपये कीमत के सिर्फ हीरे-हीरे हैं। इसके अलावा 1 करोड़ रुपये का सोना है। हलफनामे के मुताबिक कुल 4.91 करोड़ की चल संपत्ति है। इसके अलावा 5.53 करोड़ की अचल संपत्ति है। इस तरह दस करोड़ से अधिक की आशा मालकिन हैं।

चार मामलों में चल रही सीबीआई जांच

पूर्व मुख्यमंत्री पर चल रहे सात आपराधिक मामलों में जांच चल रही है। जिनमें से चार मामले में सीबीआई के पास हैं। जबकि तीन मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पू्र्व मुख्यमंत्री हुड्डा के ऊपर चल रहे सात मामलों में से किसी पर भी अभी तक अदालत का फैसला नहीं आया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story