Haryana Assembly Elections : हरियाणा के मैदान में कल अमित शाह भरेंगे हुंकार
हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) 9 अक्टूबर को प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन जनसभाओं (Amit Shah Rally) का आयोजन कैथल (Kaithal), लोहारू (Loharu) और महम (Meham) में किया जाना है।

हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) से पहले केंद्रीय गृहमंत्री (Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) की चुनावी जनसभाओं (Amit Shah Rally) में थोड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव की वजह केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को माना जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले अमित शाह की 9 अक्टूबर को प्रदेश में चार जनसभाएं होनी थी, लेकिन अब वह बुधवार को तीन जनसभाएं ही करेंगे। इन जनसभाओं का आयोजन कैथल (Kaithal), लोहारू (Loharu) और महम (Meham) में किया जाना है।
शाह 12:30 बजे पहुंचेंगे कैथल
बुधवार को अमित शाह प्रदेश में करीब पांच घंटे हुंकार भरेंगे। उनकी पहली जनसभा 12:30 बजे कैथल से शुरू होगी जबकि अंतिम महम में 4:30 बजे के करीब समाप्त होगी। इसके बाद उनकी अगली रैलियों का कार्यक्रम 14 अक्तूबर से दोबारा शुरु होगा। जिसमें वह पंचकुला, कालका और करनाल सहित कई अन्य रैलियां करेंगे।
भाजपा हरियाणा प्रदेश की 90 सीटों में 75 से ज्यादा जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसे अंजाम देने के लिए पीएम मोदी, अमित शाह सहित और योगी आदित्यनाथ सहित 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा गया है। इनके अलावा प्रचार में करीब 18 केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया हैं।
बता दे कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में नामांकन के साथ ही नाम वापस लेने की प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। चुनाव चिन्ह आबंटन का कार्य भी अब लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में सभी पार्टियां आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार में जुट गई हैं। जबकि 24 अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाने हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App