Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस आर्टिकल 370 को नहीं हटा सकती थी

Haryana Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ में पहला जनसभा को संबोधित किया। जिसमें आर्टिकल 370 के जरिए कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्ष पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस आर्टिकल 370 को नहीं हटा सकती थी
X
Haryana Assembly Election: Prime Minister Narendra Modi's target on opposition, said Congress could not remove article 370

Haryana Assembly Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के बल्लभगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री ने पहली रैली में कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस आर्टिकल 370 को नहीं हटा सकती थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 हटने के बाद ये लोग सदमे में हैं और तिलमिलाएं हुए हैं। फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। विदेशों में जाकर मदद मांग रहे हैं। यदि ऐसे लोगों को आर्टिकल 370 से इतना लगाव है तो मैं आह्वान करता हूं कि हरियाणा के लोगों के बीच में जाकर कहें कि आप 370 धारा को वापस लाएंगे। 35ए पर मोदी के फैसले को बदलेंगे। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 पर जनता जनार्दन के समर्थन से मोदी इसका फैसला कर पाया।

संत रविदास का ऐतिहासिक पार्क बन रहा

मोदी ने कहा कि विपक्ष वाल्मीकि जयंती पर भांति-भांति के झूंठ फैला रहा है। इनसे पूछो कि संत रविदास के स्थान का भव्य निर्माण क्यों नहीं किया। मोदी के आने पर बनारस में संत रविदास का ऐतिहासिक पार्क बन रहा है। दलितों को गुमराह करने वाले बताएं जम्मू कश्मीर की धरती पर जो वाल्मीकि भाई-बहन रहते थे। उनके बेटे पढ़ भी जाएं तो भी उन्हें हक की नौकरी नहीं मिलती थी। कारण धारा 370 थी। उसके कारण जम्मू कश्मीर की धरती पर वाल्मीकि समाज की चार पीढ़ी पढ़ाई करने के बाद भी झाड़ू लगाने का कार्य करती थी। लेकिन अब उनके साथ न्याय होगा।

कांग्रेस करती थी तीन तलाक पर राजनीति

नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले कांग्रेस मुसलमानों के मुद्दे को राजनीति का मसला मानती थी। इसके कारण कभी तीन तलाक को नहीं हटाया। जबकि आज मुसलमान पति भी तीन तलाक कानून के फैसले पर साथ हैं। क्योंकि पति के नाते भले तीन तलाक अच्छा लग सकता है। लेकिन वो सोचता था कि भले में पति हूं लेकिन किसी का पिता भी हूं और किसी का भाई भी हूं। यदि मेरी बेटी-बहन तीन तलाक के कारण वापस आती है तो उसका क्या होगा।

धारा 370 हटने के फायदे बताएं

मोदी ने लोगों आह्वान किया कि गांव-गांव जाकर इसके हटने के फायदे बताएं। जिन माताओं ने अपने बेटे, विधवाओं ने पति खोए हैं उनसे प्रतिक्रिया लें। हरियाणा के जवान कश्मीर की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं।

घर-घर की प्रथा थी पर्ची-खर्ची

मोदी ने कहा कि हरियाणा में काम किया है। पर्ची और खर्ची उस वक्त घर-घर की प्रथा थी। लेकिन मनोहर लाल की ईमानदारी ने इसे ठीक करके रख दिया है। हरियाणा के युवाओं को भर्ती के लिए किसी के आगे-पीछे चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है।

मोदी ने की हरियाणा सरकार की प्रशंसा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए उसका संकल्प पत्र उसका समर्पण दस्तावेज होता है। जिसे पूरा करने के लिए वो जी जान लगा देती है। हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में हरियाणा ने कमाल कर दिया। जितनी बधाई दी जाए उतनी कम है। जिस तरह हरियाणा ने काम किया, वो दूसरे राज्यों के लिए मिसाल बन रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना की पहली लाभार्थी हरियाणा से है। अभ तक 25 हजार गरीब अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story