Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election: जेजेपी के दो प्रत्याशियों ने नामाकंन लिया वापस, भाजपा को दिया समर्थन

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका लगा है। जजपा के दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरने के बाद सोमवार को पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया है।

JJP will release candidate list till 22 September, Candidates selection is based on Social Engineering
X

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) बिखरती हुई दिख रही है। हरियाणा विधानसभा के चुनाव से पहले ही प्रत्याशी मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। जजपा के दो प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिए हैं। जिसके बाद भाजपा में शामिल होकर प्रत्याशियों का समर्थन कर दिया है।

जननायक जनता पार्टी के बल्लभगढ़ प्रत्याशी सुरेश वर्मा ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया। के अंतिम दिन जहां अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद पार्टी को अलविदा कह कर भाजपा का दामन भी थाम लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का कहना है कि बल्लभगढ़ से बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश वर्मा का हृदय परिवर्तन हुआ है। वे भाजपा के साथ काम करना ज्यादा बेहतर समझ रहे थे। इसलिए उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस लेकर भाजपा को अपना बना लिया।

दूसरी तरफ पृथला विधानसभा क्षेत्र से भी जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार शशिबाला तेवतिया ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया। यहां से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा नेता नयन पाल रावत को अपना समर्थन दिया। शशिबाला तेवतिया का कहना है कि नयन पाल रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार भी करेंगी।

दोनों सीटों पर नहीं लड़ पाएगी चुनाव

जननायक जनता पार्टी अब दोनों सीटों पर चुनाव लड़ पाएगी। क्योंकि उनके किसी भी प्रत्याशी की तरफ से पर्चा दाखिल नहीं किया गया है। अधिकतम उन सीटों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से किसी एक का समर्थन कर सकती है। लेकिन यह महज एक खानापूर्ति पर भर होगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story