Haryana Assembly Election : बीजेपी ने इस तरह तैयार किया मेनिफेस्टो, पूरा संकल्प पत्र यहां पढ़ें
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने 32 पेज का मेनिफेस्टो जारी किया है। भाजपा ने संकल्प पत्र को 1.70 लाख सुझाव के बाद तैयार किया है। संकल्प पत्र की PDF हिंदी में यहां पढ़ें

Haryana Assembly Election को लेकर भाजपा ने संकल्प पत्र ( Bjp Manifesto) जारी कर दिया है। 32 पेज के संकल्प पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। लेकिन भाजपा का मेनिफेस्टो चंद लोगों ने तैयार नहीं किया है। बल्कि 1.70 लाख सुझावों के आधार पर इसे तैयार किया गया है। इसके जरिए भाजपा ने चुनावों से पहले सरकार के कामकाज की रूपरेखा लोगों के सामने पेश की है।
200 सुझाव शामिल किए गए
भाजपा ने संकल्प पत्र जारी करने से पहले लोगों से सुझाव मांगे। जानकारी के मुताबिक भाजपा को 1.70 लाख सुझाव मिलेगी। जिसमें से 200 सुझाव को शामिल कर 'म्हारे सपनों का हरियाणा' संकल्प पत्र बनाया गया है। इन्हें शामिल करने से पहले 1.70 लाख सुझावों को 2 हजार श्रेणियों में बांटा गया। इसके बाद पार्टी ने जनता के सामने 'म्हारे सपनों का हरियाणा' की तस्वीर पेश की।
भाजपा के संकल्प पत्र की पीडीएफ (Bjp Manifesto 2019 pdf)
युवा-किसान को अहमियत
मनोहर लाल ने सरकार ने 32 पेज के संकल्प-पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। खासकर खिलाड़ी, युवा, किसान और गरीब वर्ग को अहमियत दी गई है। सूत्रों के मुताबिक 32 हजार करोड़ रुपये के संकल्प पत्र पर बीजेपी हाईकमान ने मुहर लगायी। इसके बाद इसे जारी किया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App