Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Haryana Assembly Election : भाजपा ने विधायक उमेश अग्रवाल की नाराजगी हुई दूर, पत्नी अनीता लूथरा का नामांकन लिया वापस

हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल नाराज चल रहे थे। उमेश अग्रवाल ने पत्नी अनीता लूथरा को निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर खड़ा कर दिया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद नामांकन वापस ले लिया है।

भाजपा ने विधायक उमेश अग्रवाल की नाराजगी हुई दूर, पत्नी अनीता लूथरा का नामांकन लिया वापस
X
BJP shunned MLA Umesh Aggarwal

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले गुरुग्राम से भाजपा को अच्छी खबर मिली है। टिकट नहीं मिलने से नाराज गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल की नाराजगी दूर हो गई है। जिसके बाद उमेश अग्रवाल ने पत्नी अनीता लूथरा के नामांकन को वापस ले लिया है। साथ ही भाजपा प्रत्याशी को गुरुग्राम सीट जिताने में मदद करेंगे।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेश में 12 विधायकों के टिकट काट दिए। गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल ने टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर दी थी। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पत्नी अनीता लूथरा को मैदान में उतार दिया था। लेकिन अब गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल की नाराजगी दूर हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक विधायक उमेश अग्रवाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुलाकात की। रोहतक में हुई मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रूठे हुए विधायक को मनाने में कामयाब रहे। जिसके बाद विधायक उमेश अग्रवाल ने समर्थकों के साथ बैठक की। जिसके बाद अनीता लूथरा का नामांकन वापस लेने पर फैसला हुआ। विधायक उमेश अग्रवाल ने पत्नी के नामांकन वापस लेने के बाद इसकी घोषणा खुद की है।

भाजपा को हो सकता था बड़ा नुकसान

भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी के चुनाव में खड़े होने से भाजपा को बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि उमेश अग्रवाल वैश्य समाज तो अनीता पंजाबी समाज से ताल्लुक रखती हैं। इनके वोटरों की संख्या 1 लाख से अधिक है। ऐसे में अनीता लूथरा को मिलने वाले वोटों का सीधा नुकसान भाजपा के वर्तमान उम्मीदवार सुधीर सिंगला को होता।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story