Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अशोक तंवर समर्थकों ने कुमारी शैलजा की फोटो लगाने पर किया हंगामा, कांग्रेस भवन पर किया पथराव, देखिए वीडियो

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों ने हंगामा किया है। प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने से गुस्से में सिरसा स्थित कांग्रेस भवन पर समर्थकों ने पथराव किया है। जिसके बाद सिरसा भवन की देखरेख करने वाले कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दी है।

हरियाणा कांग्रेस में बगवात, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कांग्रेस से दिया इस्ताफा
X
Rebellion in Haryana Congress, former Congress state president Ashok Tanwar has given Resign From congress

हरियाणा कांग्रेस के नेतृत्व में बदलाव से अशोक तंवर के समर्थक गुस्से में हैं। अशोक तंवर के समर्थकों ने नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा की सिरसा कांग्रेस भवन में फोटो लगाने पर हंगामा किया है। जानकारी के मुताबिक कुमारी शैलजा को अध्यक्ष चुने जाने पर सिरसा कांग्रेस भवन में उनकी फोटो लगायी गई। जो कि अशोक तंवर के समर्थकों को नागवार गुजरा। जिसके बाद हंगामा और पथराव किया गया है।

भवन के प्रबंधक ने साझा की थी फोटो

सिरसा में कांग्रेस भवन के प्रबंधक संगीत कुमार ने कुमारी शैलजा की फोटो अशोक तंवर के बगल में लगा दी। इसके बाद फेसबुक में उस फोटो को साझा कर दिया। जिसके बाद भड़के अशोक तंवर समर्थकों ने कांग्रेस भवन पहुंचकर हंगामा किया। इसके अलावा मुख्य द्वार पर पत्थर बाजी कर नुकसान पहुंचाया।

पुलिस में की शिकायत

कांग्रेस भवन पर हंगामे को लेकर कांग्रेस भवन प्रबंधक संगीत कुमार की तरफ से पुलिस में शिकायत दी गई है। जिसमें कांग्रेस भवन में हंगामे और तोड़फोड़ की जानकारी दी गई। पुलिस की तरफ से जल्द कार्रवाई की जा सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story