हरियाणा कांग्रेस पर पूर्व अध्यक्ष का हमला, पार्टी में लगाया गुटबाजी का आरोप
हरियाणा कांग्रेस में नेताओं का एक-दूसरे को लेकर विरोध खत्म नहीं हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने भी पार्टी के अंदर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा पर हमला बोला है।

हरियाणा विधानसभा के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं हरियाणा कांग्रेस में विरोध बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी के अंदर गुटबाजी का आरोप लगा रहे हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद अशोक तंवर ने अब पार्टी में गुटबाजी के खिलाफ आवाज उठाई है। यह विरोध कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में परेशानी खड़ी कर सकता है।
अशोक तंवर ने पूर्व सीएम हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा की गुटबाजी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी में जो लोग बदलाव की बात करते हैं वह लोकसभा चुनाव के समय कहां थे। उन्होंने आरोप लगाया है कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रमों की उन्हें कोई जानकारी प्राप्त नहीं होती है। तंवर ने कहा फतेहाबाद में होने वाले कार्यक्रम के बारे में उन्हें मीडिया के द्वारा जानकारी मिली है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर तंवर ने कहा कि अगर जमीनी स्तर पर कार्य होता तो नतीजे कुछ और ही होते। ऐसे में तय है कि पार्टी के अंदर आने वाले समय में विरोध और बढ़ सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App