Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

अशोक तंवर का कांग्रेस पर हमला, बोले कांग्रेस के कर्म देवी देवता वाले नहीं राक्षसी हैं

हरियाणा (Haryana) प्रदेश कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने टिकट बंटवारे को लेकर चल रही अनबन के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेताओं के कर्म देवी देवता वाले नहीं है बल्कि राक्षसी हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेताओं की मरोड़ और सरिया निकालूंगाः अशोक तंवर
X
haryana assembly election congress ex president ashok tanwar press conference

Haryana Assembly Election: हरियाणा (Haryana) चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। खासतौर से युवाओं के बीच लोकप्रिय नेता और हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर (Ashok Tanwar) ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा है कि, जो लोग इस व्यवस्था में अच्छी तरह स्थापित हो चुके हैं। वह लोगों का शोषण करते हैं, एसी कमरों में रहते हैं, विदेश यात्रा पर जाते हैं और पांच साल खूब पैसा कमाते हैं। लेकिन फिर वह अचानक चुनाव से पहले प्रकट हो जाते हैं, जैसे कि वह कोई देवी-देवता हों। लेकिन उनके कर्म देवी-देवाताओं वाले नहीं हैं, राक्षसी हैं।

अशोक तंवर पिछले कुछ समय से पार्टी के आलाकमान से नाराज चल रहे थे। टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के साथ उनकी दूरियां बढ़ गई थीं। अशोक तंवर ने कांग्रेस के ऊपर पांच करोड़ रुपये लेकर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने का आग्रह भी किया था। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने से पहले अशोक तंवर ने बाकी पदों से भी इस्तीफा दे दिया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story