हरियाणा में अशोक खेमका का फिर तबादला, कहा ईमानदारी का ईनाम जलालत
हरियाणा सरकार की तरफ से आईएएस के तबादले किए गए हैं। अशोक खेमका का भी तबादला किया गया है। जिसके बदा अशोक खेमका ने इसको लेकर निशाना साधा है।

हरियाणा की मनोहर सरकार की तरफ से प्रशासन में फेर बदल किया गया है। नई सरकार बनने के बाद दूसरी बार फेरबदल किया गया है। इस बार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का भी तबादला किया गया है। उन्हें पुरातत्व विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। लगातार तबादलों से परेशान अशोक खेमका ने इसको लेकर अब निशाना साधा है।
1991 बैच के अधिकारी अशोक खेमका का 53वां तबादला किया गया है। आठ माह बाद हरियाणा सरकार ने उनका तबादला पुरातत्व विभाग में कर दिया है। तकनीकि विभाग के प्रमुख सचिव पद से हटाकर पुरातत्व विभाग में भेजा गया है। दूसरी तरफ हरियाणा सरकार की ओर से तबादला किए जाने पर अशोक खेमका ने इसे ईमानदारी का ईनाम जलालत बताया है। उन्होंने ट्विट किया है कि फिर तबादला। लौट कर फिर वही। कल संविधान दिवस मनाया गया। आज सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं नियमों को एक बार और तोड़ा गया। कुछ प्रसन्न होंगे। अंतिम ठिकाने जो लगा। ईमानदारी का ईनाम जलालत।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App