हरियाणा सेवा के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बना : अनिल विज
विज अपने निवास स्थान पर लोगों की शिकायतें सुनने के उपरांत सरकार द्वारा जनहित के लिए शुरू की गई सेवाओं की बात कर रहे थे। विज ने कहा कि कृषि, सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली एवं आधारभूत कार्यो को लेकर भी गांव-गांव में ई-दिशा केन्द्र खोलकर आमजन को बड़ी राहत दी है।

गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से जनता को दिया जा रहा है।
सेवा के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने वाला हरियाणा देश के प्रथम पंक्ति का राज्य बन गया है। प्रदेश ने शिक्षा एवं दूसरे विभागों में ऑनलाईन तबादलों सहित अन्य विभिन्न प्रकार की प्रक्रिया लागू करके बहुत बड़ी मिसाल कायम की है जोकि अन्य प्रदेशों के लिए भी अनुकरणीय है।
विज अपने निवास स्थान पर लोगों की शिकायतें सुनने के उपरांत सरकार द्वारा जनहित के लिए शुरू की गई सेवाओं की बात कर रहे थे। विज ने कहा कि कृषि, सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली एवं आधारभूत कार्यो को लेकर भी गांव-गांव में ई-दिशा केन्द्र खोलकर आमजन को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में दर्जनों महत्वपूर्ण योजनाओं का ऑनलाईन प्रणाली के जरिए प्रदेश की करीब पौने तीन करोड़ अबादी को लाभ देने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नौकरियों मे इंटरव्यू की प्रथा खत्म करना, नई तबादला नीति, ई-भूमि, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, ई-सार्वजनिक राशन वितरण, सक्षम युवा, परिवार पहचान पत्र, अंतोदय सरल केन्द्र, सी.एम विंडो, महिला सुरक्षा-दुर्गा शक्ति ऐप, चेंज ऑफ लैंड यूज (सी.एल.यू), स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छ पुलिस प्रशासन इत्यादि सहित अनेक ऐसी सुविधाएं ऑनलाईन दी जा रही हैं, जिनके जरिए प्रदेश आज देश में एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।
वर्तमान दौर में देखा जाए तो हरियाणा प्रदेश की प्रगति देखते ही बनती है, इसे और आगे बढ़़ाने के लिए समाज के हर वर्ग को अपेक्षाकृत बेहतर सहयोग देने की जरूरत है। विज ने आए लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। उन्होने कहा कि अधिकारियों को चाहिए कि वे अपने कार्यालय के बाहर प्रतिदिन मिलने का समय जरूर लिखें ताकि काम से आए लोग निर्धारित समय पर आकर अपना काम करवाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App