पुलिस विभाग के साथ बैठक के बाद बोले अनिल विज, टीवी सीरियल सीआईडी के जैसा होगा थाना
प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में मीडिया को बताया।

हरियाणा में नई कैबिनेट के गठन के बाद विभागों के साथ मंत्रियों के बैठने का क्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बारे में मीडिया को बताया।
अनिल विज ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी और रिपोर्ट से वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस के मॉर्डनाइजेशन को अहम बताया। और कहा कि जिस तरह टीवी सीरियल सीआईडी में थाने होते हैं ठीक उसी तरह थाने अब राज्य में तैयार करवाए जाएंगे।
पुलिस विभाग को आधुनिक हथियारो से लैश किया जाएगा। फोरेंसिक लैब में लंबित केसों की संख्या घटी है, इसे लेकर विज ने पुलिस विभाग की सराहना की और इसे एक उपलब्धि बताया। विज ने विभाग की कई फाइलों को पूरी तरह से खंगाला।
नशे, अवैध शराब, मेडिकल नशा, जुआ, और सट्टे पर तुरंत प्रभाव से पुलिस विभाग को प्रहार करने के आदेश दिए गए हैं। इस मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपनी-अपनी ब्रांच का प्रजेंटेशन दिखाया। गृहमंत्री पुलिस विभाग की रिपोर्ट से संतुष्ट दिखे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App