Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने CMO को किया सस्पेंड

गृह मंत्री अनिल विज ने CMO को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि अनिल विज ने CMO अंबाला को सस्पेंड किया है, वजह बताई जा रही है कि उन्होंने काम के दौरान लापरवाही करते हुए पाया गया।

गृहमंत्री के पास पूरे हरियाणा से लग रहा शिकायतों का अंबार
X
अनिल विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज पुरे एक्शन में नज़र आ रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने लापरवाही बरतने पर CMO को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि अनिल विज ने CMO अंबाला को सस्पेंड किया है, वजह बताई जा रही है कि उन्होंने काम के दौरान लापरवाही करते हुए पाया गया। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें कि अनिल विज एक तेज़ तर्रार नेता के रूप में है।

अनिल विज की बात करे तो उन्होंने अपने राजनीती करियर की शुरुआत 1990 में की थी। हालांकि इससे पहले भी वह कॉलेज संगठन एबीवीपी के सदस्य रह चुके हैं। उनके पहली बार विधानसभा पहुंचने की कहानी भी रोचक है, दरअसल अम्बाला विधानसभा की सीट पर उपचुनाव होने थे और इस सीट पर अनिल विज ने चुनाव लड़ने की पेशकश की, इसके लिए उन्हें अपनी एसबीआई की नौकरी भी छोड़नी पड़ी। अनिल विज जीत कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। अभी अनिल विज की पहचान मनोहर सरकार में एक बड़े नेता के रूप में है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story