अमित शाह आज जींद में करेंगे ''बुलेट रैली'', CM खट्टर ने लिया बाइक से रैली जायजा
हरियाणा के जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इस बुलेट रैली को ''युवा हुंकार रैली'' का नाम दिया है।

हरियाणा के जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इस बुलेट रैली को 'युवा हुंकार रैली' का नाम दिया है। इस रैली को मिशन 2019 का आगाज माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ेंः शर्मनाक: दिल्ली में महिला के साथ गैंगरेप, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
इससे पहले बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बिना नंबर की बाइक पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की बाइक रैली का जायजा लेने जींद पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली का जिस तरीके से विरोध किया जा रहा है, उसका कोई औचित्य नहीं है।
इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट
इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कोई भी बाइक एजेंसी से बाहर बिना नंबर नहीं निकलनी चाहिए और बाइक पर टेंपरेरी नंबर लिखा होना जरूरी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुलेट बाइक पर सवार हो कर रैली स्थल पहुंचे थे। मुख्यमंत्री खुद बाइक को चल रहे थे। बता दें कि मुख्यमंत्री रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे।
यातायात का करें पालन
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हुए हैं कि वे बाइक से रैली में आते समय यातायात नियमों की पालना करें। लेकिन खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसी गलत कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App