पानीपत : पुलिस पर अपहरणकर्ताओं से की मिलीभगत के आरोप
8 सितंबर को घर से ही खड़क सिंह पुत्र रामसिंह वासी गांव बाबैल, हरियाणा पुलिस में एएसआई बलवान व 2 अन्यों ने अपहरण कर लिया था। जिसकी शिकायत 100 नंबर पर उसी समय तथा थाना किला पुलिस को 9 सितंबर को लिखित में शिकायत दी गई थी।

पानीपत जिले के थाना किला पुलिस पर अपराधियों के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगा है। वहीं शिकायतकर्ता ने 23 अक्तूबर को आईजी करनाल के सामने पेश होने की बात कही है। अनीता रानी पुत्री चरण सिंह व पत्नी सोमींद्र कश्यप वासी नूरवाला ने आरोप लगाया है।
उनके पिता चरण सिंह का गत माह 8 सितंबर को घर से ही खड़क सिंह पुत्र रामसिंह वासी गांव बाबैल, हरियाणा पुलिस में एएसआई बलवान व 2 अन्यों ने अपहरण कर लिया था। जिसकी शिकायत 100 नंबर पर उसी समय तथा थाना किला पुलिस को 9 सितंबर को लिखित में शिकायत दी गई थी।
आरोप है कि थाना किला पुलिस ने आरोपियों से मिलीभगत करन उनके पिता से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए। अनीता रानी का यह भी आरोप है कि वे परिवार सहित 2 बार डीएसपी सिटी से मिल चुके है पर सुनवाई नहीं हो पा रही।
अनीता रानी ने बताया कि अब वो 23 अक्तूबर को आईजी करनाल रेंज से मिलेंगे। वहीं इस बारे जब थाना किला में बात की गई तो मुंशी ने बताया कि यह मामला उनके सांज्ञान में नहीं है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App