रेवाड़ी : रागनी गायक के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद निवासी एक रागनी गायक के साथ दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद निवासी एक रागनी गायक के साथ दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया है। आरोपित की पहचान भालखी-माजरा निवासी चन्द्रपाल के रूप में हुई है।
महिला एएसआई अर्चना ने बताया कि फरीदाबाद निवासी एक रागनी गायक ने भालखी-माजरा निवासी चन्द्रपाल के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पीडि़ता ने शिकायत में बताया था कि अक्टूबर 2018 में उसका भालखी माजरा में एक कार्यक्रम था। इसी दौरान मुलाकात चन्द्रपाल से हुई।
फोन पर बातें करनी शुरू कर दी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। एक नवंबर को भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शादी को लेकर बात की तो शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App