घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
रोहतक जिला पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोेपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

X
Haribhoomi TeamCreated On: 22 Nov 2019 11:56 PM GMT
रोहतक जिला पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोेपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। डीएसपी सज्जन कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति की 34 वर्षीय महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 नवम्बर को दोपहर के समय गांव डोभ निवासी नान्हा ने उसके घर में आकर उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच के दौरान पीड़ित महिला के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए। इसके बाद आरोपित बिरेन्द्र उर्फ नान्हा निवासी गांव डोभ को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोेपित ऑटो चालक है। जिसे जेल भेज दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story