नेकीराम कॉलेज के छात्र साहिल देव की हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार
पिछले साल नेकीराम कॉलेज में हुई छात्र साहिल देव की हत्या की वारदात में आरोपित तरुण को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

रोहतक पुलिस ने पिछले साल नेकीराम कॉलेज में हुई छात्र साहिल देव की हत्या की वारदात में आरोपित तरुण को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पीजीआई थाना प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि 5 दिसंबर 2018 को साहिल देव को मृत हालत में पीजीआईएमएस दाखिल करवाया गया था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचर और जांच की। साहिल देव के पिता गांव अलेवा हाल विकास नगर जींद निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि साहिल देव की उम्र 20 वर्ष थी व नेकीराम कॉलोज में बीए फाइनल में पढ़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज में गुरूमति, दीपक व मोहित का अमन व उसके दोस्तों के साथ झगड़ा हुआ था,
जिसमें साहिल देव ने बीच-बचाव कराया था। इसी बीच साहिल देव अपने दोस्तों के साथ कॉलेज की कैंटीन में बैठा था तो आरोप है कि अमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर साहिल की हत्या कर दी थी। वारदात में आरोपित तरूण निवासी गांव छारा को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल 9 आरोपित पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App