शादी का झांसा देकर रेप करने वाला आरोपी जवान गिरफ्तार
रेवाड़ी में एक युवती ने भारतीय जल सेना के जवान पर आरोप लगाया है कि वह शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से उसके साथ रेप कर रहा है।

रेवाड़ी में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने आरोपित सेना के जवान को काबू कर लिया है। उसकी पहचान खोल थाना क्षेत्र निवासी सागर के रूप में हुई है। आरोपित भारतीय जल सेना का जवान है तथा हाल मुंबई में तैनात था।
मामले की जांच कर रही महिला एएसआई अर्चना ने बताया कि 10 दिसंबर को कोसली थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने उक्त आरोपित पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी को वह दो वर्ष से जानती है और आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबन्ध बनाता रहा।
मार्च 2019 में आरोपी ने फोन कर युवती को रेवाडी बुलाया और बस स्टैंड के नजदीक एक होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया। जब भी युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो आरोपी उसे टरकाता रहा। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर बीती शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App