Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लड़की का अपहरण करके दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

छह यूवकों ने नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप, पुलिस मामला दर्ज कर की जांच शरू
X
नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप (प्रतीकात्मक फोटो)

जींद के उचाना थाना पुलिस ने उचाना थाना क्षेत्र के गांव से युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

उचाना थाना इलाके के गांव के एक व्यक्ति ने गत 17 नवम्बर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 नवम्बर को सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी पशुबाड़े में गई हुई थी। जहां से वह गायब हो गई। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा।

व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गांव के ही अभिषेक ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। जिसमें अभिषेक का पिता सुरेंद्र तथा मां चांद भी शामिल हैं। उचाना थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अभिषेक, सुरेंद्र तथा चांद के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया था।

युवती ने अभिषेक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिस पर अपहरण के अलावा चार पास्को एक्ट की धारा भी जोड़ दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story