Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान युवक को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोपी गिरफ्तार

सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव खरड़वाल में टिक टॉक फिल्म बनाने के लिए युवक को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका जान लेने की कोशिश करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

टिक-टॉक वीडियो बनाने के लिए दलित को फंदे लगाकर पेड़ से लटकाया
X
सांकेतिक चित्र

जींद के सदर थाना नरवाना पुलिस ने गांव खरड़वाल में टिक टॉक फिल्म बनाने के लिए युवक को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका जान लेने की कोशिश करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

गांव खरड़वाल निवासी सत्यवान ने गत 30 अक्टूबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव नेहरा निवासी रमन ने उसके भतीजे विकास को 22 अक्टूबर को फोन कर खेतों में बुला लिया। रमन ने उसके भतीजे पर टिक टॉक फिल्म बनाने के लिए कहा।

जिसमे उसके भतीजे को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकना था। जब उसके भतीजे ने मना किया तो उसे जातिसूचक गालियां दी गई। भय के चलते उसका भतीजा विकास रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया और फंदा लगाकर लटक गया। जबकि रमन उसके भतीजे की टिक टॉक फिल्म बनाता रहा।

इतफाकिया रस्सी कमजोर होने के चलते टूट गया और उसका भतीजा नीचे गिर गया लेकिन गले में रस्सी का कसाव होने और नीचे गिरने से उसके भतीजे को चोटे आई। हालात बिगड़ने पर उसके भतीजे विकास को नरवाना के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया।

जिसके चलते उसका भतीजा अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गले में रस्सी का तथा चेहरे पर चोट का निशान है। सत्यवान ने आरोप लगाया कि रमन उसके भतीजे विकास को मारना चाहता था।

सदर थाना नरवाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर रमन के खिलाफ जान लेने की कोशिश करने, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story