कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
यमुनानगर में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया।

यमुनानगर के गांव सरावां के नजदीक कार की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव मसाना रांगड़ान निवासी कंवर पाल ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने रिश्तेदार गांव जगूडी निवासी 62 वर्षीय गुलजारा के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में गया था। जब वह वापस लौट रहे थे तो गांव सरावां के नजदीक उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी।
जिससे वह दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपित कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने गुलजारा को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
कृष्ण का माजरा निवासी महिंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई हरकृष्ण अपनी दस वर्षीय बेटी वर्षा के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था। गांव खारवन के नजदीक कार चालक कपिल उर्फ जोनी ने उनके भाई हरकृष्ण की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई व बेटी घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित कार चालक कपिल उर्फ जोनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App