नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
रेवाड़ी में एक महिला को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

रेवाड़ी में एक महिला को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच कर रही महिला एएसआई सुशीला ने बताया कि 5 नवंबर को पीडि़ता ने शिकायत देते हुए उक्त आरोपित धारूहेड़ा निवासी इन्द्र व संदीप नाम के उसके रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।
पीडि़ता ने बताया था कि करीब तीन साल पहले उसका अपने पति से मनमुटाव हो गया था और वह अकेली धारूहेड़ा निवासी इन्द्र के पास आ गई। आरोपित को पीडि़ता पहले से ही जानती थी। आरोपित ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उसके कागजात ले लिए ओर उसे रहने के लिए टपूकड़ा में किराए पर मकान दिला दिया।
उसके बाद एक दिन टपूकड़ा से उसे धारूहेड़ा लेकर आया ओर किसी मकान में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियों बना ली। बाद में किसी को बताने पर वीडियों वायरल करने की धमकी दी। 12 अगस्त को आरोपित दोबारा से पीडि़ता को धारूहेडा ले आया तथा उसे मकान दिला दिया। वीडियों वायरल की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म करता रहा।
पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि एक दिन इन्द्र घर पर नहीं था ओर पीछे से उसका रिश्तेदार संदीप वहां आया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी को भी बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। देर शाम पुलिस ने आरोपित इन्द्र को काबू कर लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App