घर में घुसकर 5 लोगों की हत्या, इलाके में दहश्त
पलवली गांव में एक ही घर के 5 लोगों की घर में घुसकर हत्या कर दी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 18 Sep 2017 3:19 PM GMT
हरियाणा के फरीदाबाद शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पलवली गांव में एक ही घर के 5 लोगों की घर में घुसकर हत्या कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, ये वारदात चुनावी रंजिश के चलते की गई है। बदमाश दिन दहाड़े घर में घुस गए और 5 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।
बता दें कि इस वारदात के शिकार पलवली गांव के श्रीचंद के परिवार के लोग हैं। इस परिवार का गांव के सरपंच के परिजनों के साथ चुनावी रंजिश में झगड़ा चल रहा था।
इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तो वहीं पुलिस ने शक के आधार पर 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अपनी जांच पड़ताल कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story