Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी

अंबाला में एक शातिर ने व्यक्ति को कनाडा भेजने के नाम पर उससे करीब 4 लाख रुपए ठग लिए।

जीजा-साली चलाते थे ठगी का रैकेट,गिरफ्तार
X
ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)

अंबाला के थाना बलदेव नगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में तरसेम लाल निवासी गांव बिचली धमौली, नारायणगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जगमिंद्र सिंह निवासी प्रीत कालोनी, जंडली अंबाला ने बताया कि वह अपने एक जानकार के माध्यम से तरसेम के साथ मिला था।

तरसेम ने उसे कनाडा वीजा के नाम पर 2016 में 5 लाख रुपए मांगे थे। इसके बाद आरोपी उससे कई बार मे कुल 4.19 लाख रुपए ले गया। बाद मे तरसेम ने उसे नकली वीजा व नकली टिकट थमा दी। जब तरसेम से रुपए मांगे गए तो उसने चेक दे दिए, जो बाद मे बाउंस हो गए। अब पुलिस ने तरसेम के खिलाफ 406/420 का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story