Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राम रहीम के सिरसा डेरा से मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस हैरान-परेशान

हथियारों में कई राइफल्स, रिवॉल्वर और तरह-तरह गन्स तक शामिल हैं।

राम रहीम के सिरसा डेरा से मिला हथियारों का जखीरा, पुलिस हैरान-परेशान
X
बलात्कारी राम रहीम के सिरसा डेरे से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक अभियान के तहत इन हथियारों को बरामद किया है।
इस हथियारों में कई राइफल्स, रिवॉल्वर और तरह-तरह गन्स तक शामिल हैं। पुलिस भी यह भी देखकर हैरान है। साफ है कि इन हथियारों के जरिए कोई बड़ी साजिश को अंजाम दिया जा सकता था। लेकिन, सेना के पहुंचने से बड़ी अनहोनी होने से बच गई।
इतना ही नहीं, हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के सभी डेरों से कोई न कोई हथियार बरामद हो रहा है। बता दें कि इस समय डेरा प्रमुख राम रहीम रोहतक की सुनरिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।
अब तक पुलिस को अपनी कार्रवाई में हरियाणा और पंजाब के विभिन्न डेरों से भारी मात्रा में हथियार बरामद हो चुके हैं। इससे पहले पुलिस ने सभी लोगों से लाइसेंस हथियार जमा करने की अपील की थी। इस मुहिम में कुल 33 हथियार जमा हुए।
पुलिस डेरों से बरामद अवैध हथियारों की जांच में जुट गई है। इस सभी हथियारों को पुलिस ने सिरसा के सदर थाने में जमा कर दिया है। पुलिस भी हैरान है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में हथियार कैसे जुटाए गए थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story