धरने पर बैठे राम-रहीम के 30 हजार समर्थक, 250 किलोमीटर तक लोगों की भीड़
बाबा राम रहीम ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की।

साध्वी से रेप केस में आज गुरमीत राम रहीम सिंह की पंचकूला सीबीआई कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसके लिए वह सिरसा से पंचकुला के लिए रवाना हो गए हैं।
Many Dera followers fainted as Gurmeet Ram Rahim Singh's convoy passed in Sirsa #RamRahimVerdict pic.twitter.com/sZPspHiEmk
— ANI (@ANI) August 25, 2017
सिरसा से पंजकुला की दूरी 250 किलोमीटर है। वहीं देश हरियाणा पहुंचे बाबा के 30 हजार से ज्यादा समर्थक धरने पर बैठ गए हैं।
इसे भी पढ़ें: 800 गाड़ियों के साथ पंचकुला कोर्ट के लिए रवाना हुए राम रहीम, काफिले के सामने लेटे समर्थक
डेरा केस से पहले कानून व्यवस्था देखते हुए आज हरियाणा से गुजरने वाली 109 पैसेंजर और 92 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं।
#RamRahimVerdict : Visuals from outskirts of Sirsa(Haryana) pic.twitter.com/gSoDhWFRPC
— ANI (@ANI) August 25, 2017
फैसले को देखते हुए पंजाब और हरियाणा में धारा 144 लागू कर दी गई है। उत्तर रेलवे ने भी यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन कई ट्रेनों के रूट में बदलवा की गई तथा इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है।
इसे भी पढ़ें: डेरा प्रवक्ता ने मीडिया को दी धमकी, कहा- बाबा के खिलाफ कुछ न दिखाएं
हरियाणा के सिरसा में गुरुवार रात से हालात बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
इसके चलते पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले 72 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा समेत स्कूल कॉलेजों और 29 ट्रेन सेवाओं को भी बंद कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App