सिरसा में डेरा मुख्यालय से निकाली गईं 18 लड़कियां
राम रहीम की सजा के बाद पंचकुला में हुई हिंसा में 33 लोगों की मौत हुई थी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Aug 2017 4:06 AM GMT
हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय से 18 नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाला गया है। बाहर निकालने के बाद इन 18 लड़कियों को मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है।
डेरा मुख्यालय से निकाले गए सभी लड़कियों की उम्र 7 से 20 वर्ष के बीच है। इन लड़कियों को राम रहीम ने अपनाया था और उन्हें 'शाही बेटियों' के नाम से जाना जाता था।
सिरसा के उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया, 'सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 18 लड़कियों को डेरा मुख्यालय से बाहर निकाला गया।
उन्होंने बताया अभी ये लड़कियां बाल संरक्षण अधिकारी की निगरानी में हैं और बाद में उन्हें विभिन्न जगहों पर स्थित बाल संरक्षण संस्थाओं में भेज दिया जाएगा।
गौरतलब है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 1999 में अपनी दो अनुयायी के साथ दुष्कर्म करने और उन्हें आपराधिक धमकी देने के आरोप में सीबीआई ने 28 अगस्त को दो अलग-अलग केसों में 10-10 साल की सजा सुनाई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story