पहलवानी छोड़ दादरी से सोनीपत बसने पर कोच ने की बच्चे की हत्या
हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। सोनीपत में एक 13 साल के लड़के को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि वह अब गोली मारने वाले के साथ रहकर पहलवानी नहीं करता था। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फिलहाल फरार है।

हरियाणा में हत्याओं का सिलसिला लगतार जारी है। सोनीपत में एक 13 साल के लड़के को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि वह अब गोली मारने वाले के साथ रहकर पहलवानी नहीं करता था। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर फिलहाल फरार है।
सोनीपत के पलड़ी कला गांव में 13 साल के बाल पहलवान आयुष की हत्या तब की गई जब वह अपनी बहन के साथ घर की छत पर सो रहा था। आयुष के घरवालों ने हत्या का आरोप सोम प्रकाश नाम के शख्स पर लगाया है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि आयुष दादरी में सोम प्रकाश के साथ पहलवानी करता था लेकिन एक महीने से वह सोनीपत आ गया था। पहलवान सोम प्रकाश आयुष को सोनीपत जाने से मना करता रहा पर उसने उसकी बात नहीं सुनी।
माथे पर गोली मारकर हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने राई थाना में आरोपी सोम प्रकाश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App