हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर फहरेगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा, ये दिए गए हैं निर्देश
हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर जल्द ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आएगा। रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट उंचा तिरंगा लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

हरियाणा में रेलवे स्टेशनों पर ऊंचा तिरंगा लहराता नजर आएगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के 14 रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा ध्वज फहराया जाएगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
रेलवे दिल्ली मंडल के पीआरओ माइकल ने बताया कि दिल्ली मंडल के गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, रोहतक, मेरठ नगर, मुजफ्फरनगर, शाहदरा, मानसा, जींद, कैथल, शामली एवं झज्जर स्थित रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा स्तंभ बनाते हुए तिरंगा लगाया जाएगा। फिलहाल स्टेशनों पर तिरंगा लगाने के लिए स्तंभ बनाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। रेल प्रबंधक एससी जैन ने कहा कि रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार 14 स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जा रहा है ताकि यात्रा करने वाले लोगों में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना पैदा हो सके।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App