Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

ओडिशा से हरियाणा जा रहा 10 लाख का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

ओडिशा से हरियाणा जा रहा 10 लाख का गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
X

आमानाका थाना पुलिस के बाद आरंग पुलिस ने भी शनिवार को हरियाणा के एक युवक के कब्जे से दो क्विंटल गांजा जब्त किया है। गांजा की कीमत 10 लाख रुपए है। युवक ओडिशा से कार में गांजा छिपाकर हरियाणा ले जा रहा था।

गांजा तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा, फरीदाबाद निवासी अरुण कुमार पिता राजकुमार लाल कार एचआर 26 एक्यू 9765 में गांजा ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें- बिहार: सुशील मोदी के बेटे की शादी में न बैंड, ना गिफ्ट, बाराती खाएंगे प्रसाद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया, लेकिन भागने में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसने कार की सीट के नीचे गांजा छिपाकर रखा था।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि युवक ओडिशा के किस स्थान से गांजा लेकर आ रहा था। एक सप्ताह के भीतर राजधानी से दूसरे राज्य में गांजा तस्करी पकड़ने का यह दूसरा मामला है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story