Fact Check: प्रियंका गांधी के नशे में होने वाले वीडियो की ये है सच्चाई
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की राजनीति में एंट्री होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। लेकिन सिर्फ राजनीति में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। उनके फोटोज वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो उनका एक वीडियो है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Feb 2019 3:32 PM GMT
प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) की राजनीति में एंट्री होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। लेकिन सिर्फ राजनीति में नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। उनके फोटोज वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन जो सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है वो उनका एक वीडियो है।
वीडियो को अलग-अलग ग्रुपों पर शेयर किया गया। इस वीडियो के साथ लिखा गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को शराब की लत है। बताया गया कि वह शराब के नशे में सार्वजनिक जगहों पर जाकर बदतमीजी कर रही थीं। लेकिन क्या आपो उस वीडियो की सच्चाई पता है। यह वीडियो तो सही है लेकिन उसके साथ का मैसेज नहीं।
अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं। इस वीडियो में प्रियंका को कहते हुए सुना जा सकता है कि जिसे धक्का मारना है वो घर चले जाएं। जब हमने इस वीडियो के बारे में पता किया तो पाया कि ये घटना आज से करीब 7 महीने पहले 12 अगस्त की है।
जब यूपी के उन्नाव और जम्मू कश्मीर के कठुआ में हुई दो बलात्कार की घटनाओं के विरोध में राहुल गांधी की अगुवाई में दिल्ली के इंडिया गेट से कैंडल मार्च निकाला गया था। इस मार्च में प्रियंका गांधी अपने बच्चों के साथ शामिल थीं। इस मार्च के दौरान प्रियंका और उनके बच्चों को बेकाबू भीड़ धक्के देने लगी।
जिसके कारण प्रियंका गुस्से में आ गईं और भीड़ के ऊपर गुस्सा करने लगीं। यह वीडियो उसी समय का है। जिसमें उन्होंने कहा था कि धक्का देना हो जिन्हें वो अपने घर चले जाएं।
WATCH: Priyanka Gandhi gets angry at the candlelight march, says 'Nobody will push each other. You should know the reason for which you are here. If you cannot behave go home. Now, all of you will silently walk till there' pic.twitter.com/Hlu9cSKOJG
— ANI (@ANI) April 12, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- fact check Priyanka Vadra Priyanka Vadra New Priyanka Vadra in politics Priyanka in Politics Priyanka viral video Priyanka Vadra viral video Priyanka Vadra News Priyanka Vadra congress Priyanka Vadra viral sach Priyanka Vadra fact check Priyanka Vadra drunk प्रियंका वाड्रा प्रियंका वाड्रा न्यूज प्रियंका वाड्रा का वायरल वीडियो प्रियंका वाड्रा क�
Next Story