Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शादी से पहले इन एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं युवराज

हेजल से विवाह के पहले युवराज बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद चर्चा पर रहते थे। एक नहीं बल्की 6 अभिनेत्रियों के साथ युवराज का नाम जुड़ चुका है।

शादी से पहले  इन एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं युवराज
X

2011 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह(Yuvraj singh) ने अंतराष्ट्रिय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हेजल से विवाह के पहले युवराज बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अपने रिश्ते को लेकर बेहद चर्चा पर रहते थे। एक नहीं बल्की 6 अभिनेत्रियों के साथ युवराज का नाम जुड़ चुका है।

किम शर्मा(Kim sharma)

'मोहब्बतें' फिल्म की एक्ट्रेस का रिश्ता करीब 4 साल तक चला था। 2007 में दोनों अलग हो गए थे। खबरों की मानें तो युवराज की मां को किम पसंद नहीं थी।

दीपिका पादुकोण(Deepika padukone)

दीपिका पादुकोण के साथ भी युवराज का रिश्ता काफी चर्चे में था। दोनों को कई बार साथ में देखा गया। दीपिका कई बार युवराज का मैच देखने स्टेडियम में भी जाया करती थीं। दोनो का यह रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया।

प्रीति जिंटा(Priti zinta)

युवराज आईपीएल में प्रीति जिंटा की टीम पंजाब के लिए खेलते थे और उन दोनो के अफेयर का कारण बना। लेकिन दोनो ने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया।

रिया सेन(Riya sen)

रिया सेन के साथ भी युवराज का नाम खूब जोड़ा गया। दोनो कई बार साथ में भी नजर आए लेकिन दोनो ने इस रिश्ते पर कभी कोई जवाब नहीं दिया। इसके अलावा युवराज का नाम मीनीषा लांबा(Minisha lamba) और नेहा धूपिया(Neha dhupia) के साथ भी जोड़ा गया था। बता दें कि युवराज ने 2016 में एक्ट्रेस हेजल कीच(Hejal keech) से शादी कर ली थी। दोनो अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story