यो यो हनी सिंह इंडियाज रॉ स्टार के सेट पर हुए घायल, प्रैक्टिस के दौरान फिसला पैर
स्टार प्लस के शो रॉ स्टार के सेट पर हनी सिंह हुए चोटिल

मुंबई. स्टार प्लस पर जल्द प्रसारित होने वाले शो इंडियाज रॉ स्टार के सेट पर हनी सिंह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। यह हादसा उस दौरान हुआ जब हनी सिंह शो के पहले एपिसोड की आखिरी बिट की शूटिंग कर रहे थे। तभी अचानक पैर फिसलने के कारण हनी सिंह गिर पड़े। जिसके कारण उनको हल्की चोटें आई। लेकिन वे अचानक खड़े हुए और आगे शूटिंग जारी रखने को कहा," उनकी इस लगन को देखकर सभी दंग रह गए।
उन्होने ने कहा कि मेरी चोट से इस शो पर कोई फर्क नही पड़ेगा। हनी सिंह के मुताबिक ये शो अब तक इंडियन टेलीविजन शो से पूरी तरह से अलग होगा। अब तक का यह नया तरीके का शो होगा। जिसमें तीन सेलेब्रेटी जज का फार्मूला नही होगा और न ही कोई कॉमेडियन, होस्ट मनोरंजन के लिए होगा।
इस शो को बिग बॉस-7 की विजेता गौहर खान होस्ट करेंगी। जो कि छोटे पर्दे पर भी काफी फेमस हैं। गौहर खान इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होने इसकी तुलना हॉलीवुड के टैलेंट हंट शो की है। हनी सिंह को भी इस शो से काफी उम्मीदें हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App