Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

IIFA 2017: शाहिद-आलिया को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड, नीरजा-बेस्ट फिल्म

करण जौहर और सैफ अली खान ने शो की मेजबानी की।

IIFA 2017: शाहिद-आलिया को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस अवॉर्ड, नीरजा-बेस्ट फिल्म
X

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईआईएफए) पुरस्कार 2017 की शानदार शरुआत 14 जुलाई को एक धमाके के साथ हुई। इस मौके पर हो रही बारिश भी बॉलीवुड सितारों के उत्साह को ठंढा नहीं कर सकी, वो शानदार पोशाक में कहर बरसा रहे थे।

इस अवार्ड फंक्शन के दूसरे दिन, सलमान खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर जैसे कलाकारों ने ग्रीन कारपेट की शोभा बढ़ाई।

इसे भी पढ़ें: Video: बेटी को अभी से स्टार बनना सिखा रहे हैं शाहिद कपूर

इस बार, यह शो न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है, करन जौहर और सैफ अली खान शो की मेजबानी करेंगे।

आलिया भट्ट को उड़ता पंजाब के लिए बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिला जिस तरह से उन्होंने ड्रग्स के दलदल में फंसी लड़की का शानदार किरदार निभाया। फिल्म में उनके सह-कलाकार, शाहिद कपूर,जिन्होंने पंजाब के एक रॉकस्टार टोमी सिंह जो कि नशे की लत का शिकार था के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला।

जूरी ने दिलजीत दोसांज को बेस्ट डेब्यु एक्टर का अवार्ड दिया।

इसे भी देखें: IIFA 2017: देखिए आलिया से लेकर सोनाक्षी तक का कातिलाना अंदाज

नीरजा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार मिला, जबकि पिंक के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए पुरस्कृत किया गया।

भारतीय सिनेमा में 25 साल पूरे करने वाले संगीतकार एआर रहमान को फिल्मों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

यहां IIFA अवार्ड्स 2017 के विजेताओं की सूची दी गई है:

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहिद कपूर (उड़ता पंजाब)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म: नीरजा

एक कॉमिक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: वरुण धवन (ढिशूम

एक नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: जिम सरभा (नीरजा)

स्टाइल आइकन ऑफ़ द इयर: आलिया भट्ट

बेस्ट डेब्युटेंट: दिशा पटानी (एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी)

सर्वश्रेष्ठ नवोदित: दिलजीत दोसांझ (उड़ता पंजाब)

वीमेन ऑफ़ द इयर: तापसी पन्नू

भारतीय सिनेमा के लिए विशेष योगदान: एआर रहमान

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: शबाना आज़मी (नीरजा)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: अनुपम खेर (एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: अनिरुद्ध रॉय चौधरी (पिंक)

सर्वश्रेष्ठ कहानी - शकुन बत्रा और आयशा देवीत्र ढिल्लों (कपूर एंड संस)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक: प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

सर्वश्रेष्ठ गीतकार: अमिताभ भट्टाचार्य (ऐ दिल है मुश्किल)

सर्वश्रेष्ठ गायक पुरुष: अमित मिश्रा (ऐ दिल है मुश्किल)

सर्वश्रेष्ठ गायक महिला- तुलसी कुमार (एयरलिफ्ट) और कनिका कपूर (उड़ता पंजाब)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story