बड़ा खुलासा : सायना नेहवाल की बायोपिक से आखिर क्यों बाहर हुईं श्रद्धा कपूर
ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म का हिस्सा बनने के बाद श्रद्धा कपूर किसी प्रोजेक्ट से हटा दिया गया हो । कुछ समय पहले ही सायना नेहवाल की बायोपिक से श्रद्धा को हटाकर परिणीति चोपड़ा को यह रोल दे दिया गया। जानिए इसकी असली वजह

जोया : करियर के लिहाज से पिछले कुछ साल श्रद्धा कपूर के लिए मिले-जुले रहे। उनकी कुछ फिल्में हिट रहीं, तो कुछ फिल्मों को असफलता का मुंह देखना पड़ा। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म का हिस्सा बनने के बाद, अपने रोल की खूब तैयारी करने के बाद, उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। कुछ समय पहले ही सायना नेहवाल की बायोपिक से श्रद्धा को हटाकर परिणीति चोपड़ा को यह रोल दे दिया गया। इसकी वजह श्रद्धा की डेट्स प्रॉब्लम बताई जा रही है।
जबकि सूत्रों के अनुसार मेकर्स का मानना था कि श्रद्धा ने दो साल पहले अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक की जो फ्लॉप थी। ऐसे में फिल्म के मेकर्स नहीं चाहते थे हसीना पाकर का रोल करने के बाद बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल का रोल श्रद्धा कपूर करें। हो सकता है कि दर्शकों को यह बात रास न आए। ऐसे में श्रद्धा को हटाकर परिणीति चोपड़ा को फिल्म के लिए साइन किया गया। परिणीति अब सायना नेहवाल के किरदार को निभाने के लिए खूब मेहनत कर रही हैं।
श्रद्धा, फिल्मों का सेलेक्शन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। वरना आगे चलकर नुकसान होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App