Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

तो क्या तेजस्विनी पंडित के कारण ''दीपिका-रणवीर'' हुए एक!

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कई लोगों के दिल में सवाल है कि रणवीर सिंह की कौन सी बात दीपिका को पसंद आई, जो जीवनसाथी के रूप में उन्हें चुना।

तो क्या तेजस्विनी पंडित के कारण दीपिका-रणवीर हुए एक!
X

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कई लोगों के दिल में सवाल है कि रणवीर सिंह की कौन सी बात दीपिका को पसंद आई, जो जीवनसाथी के रूप में उन्हें चुना।

असल में रणवीर सिंह का डाउन टू अर्थ नेचर, आम से लेकर खास लोगों के साथ एक जैसा बिहेव करना ही दीपिका को पसंद है। इस बात से कई लोग इत्तेफाक भी रखते हैं। मराठी फिल्म एक्टर सिद्धार्थ जाधव, रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘सिंबा’ में काम कर रहे हैं।

साथ ही वह मराठी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं, एक फिल्म में वह तेजस्विनी पंडित के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। सिद्धार्थ को जब पता चला कि तेजस्विनी, रणवीर सिंह की फैन हैं तो उन्होंने रणवीर को कॉल करके यह बात बताई।

रणवीर ने तेजस्विनी से बात की, साथ ही ‘सिंधुताई सपकाल’ फिल्म के लिए तेजस्विनी को जो राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था, उसके लिए बधाई भी दी। रणवीर का ऐसा बिहेव देखकर तेजस्विनी बहुत खुश हुईं। रणवीर के इस गुण के बॉलीवुड वाले और फैंस भी कायल हैं। इसमें शक नहीं दीपिका, आपने नेक और प्यारा जीवनसाथी चुना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story