एयरपोर्ट पर हुई थी दिव्यांका की विदाई, वीडियो में देखें कैसे दोनों जमकर रोए
दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी विदाई का एक वीडियो शेयर किया है।

डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए 8 को जीतने के बाद टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब सुपरस्टार बन चुके हैं। दोनों ने कड़ी मेहनत और अपनी धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
अब शो जीतने के बाद दिवेक एक-दूसरे के साथ प्यार भरा वक्त बिता रहे हैं। दिव्यांका और विवेक दोनों ही काफी फनी हैं और मस्ती करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- दिव्यांका और विवेक ने जीती नच बलिये सीजन 8 की ट्रॉफी
हाल में दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी विदाई का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन किसी दूसरी विदाई वीडियो की तरह इसे देख कर आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे, बल्कि इस वीडियो को देख कर आप हंस हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
इस वीडियो में दिव्यांका विवेक दहिया से शादी के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल एयरपोर्ट पर हैं। यहां उनका परिवार उन्हें विदा करने आया है और विदाई की रस्म निभा रहा है। शादी होने के बाद सभी रस्मों के बाद आता है विदाई का सबसे नाजुक पल, जिसमें सबकी आंखें नम हो जाती हैं, लेकिन दिव्यांका की लाइफ में अजीब विदाई हुई एयरपोर्ट विदाई।
यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा से धमाकेदार होगा 'मशहूर गुलाटी' का शो, देखिए शूटिंग की फोटोज
इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, “विवेक क्या तुम्हें यह दिन याद है? उस दिन भी आज तरह तेज बारिश हुई थी। घर से मेरी विदाई होने वाली थी लेकिन बारिश और बाढ़ की वजह से विदाई नहीं हो पाई थी। इसी वजह से हमें इस ऑकवर्ड एयरपोर्ट विदाई का सामना करना पड़ा था।"
हाल में विवेक ने दिव्यांका ने लिए एक लव लेटर लिखा है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) on
दिव्यांका ने इस शो को जीतने के बाद यह भी बताया कि इस शो में उन दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे को बेहतर जाना हैं। दोनों की शादी जल्द ही हो गई थी जिस वजह से वह एक-दूसरे को जान नहीं पाए थे। इस शो को जीतने के बाद दोनों कपल को दुनियाभर से प्यार मिल रहा हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App