Vishwaroopam 2: कमल हासन का दिखा कॉप अंदाज, आज शाम लॉन्च होगा ट्रेलर
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की नई फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने आ रही है। कमल हासन नई फिल्म ''विश्वरूपम 2'' के साथ अपने फैंस के बीच लौट रहे हैं। उनकी ''विश्वरूपम 2'' एक आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म है

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की नई फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने आ रही है। कमल हासन नई फिल्म 'विश्वरूपम 2' के साथ अपने फैंस के बीच लौट रहे हैं। उनकी 'विश्वरूपम 2' एक आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म है जिसे एक साथ तेलुगू, तमिल और हिंदी में रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। कहा ये भी जा रहा है कि आज शाम पांच बजे फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म के ट्रेलर को तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि ट्रेलर को अलग-अलग सेलिब्रिटी रिलीज करेंगे।
'विश्वरूपम 2' के तमिल वर्जन को श्रुति हासन रिलीज करेंगी, जे आर एनटीआर इसके तेलुगू वर्जन को रिलीज करेंगे। जबकि 'विश्वरूपम 2' के हिंदी वर्जन वाले ट्रेलर को रोहित शेट्टी द्वारा रिलीज किया जाएगा। दर्शकों के बीच यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होगी।
आपको बता दें कि फिल्म को कमल हासन खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में कमल हासन, राहुल बोस और पूजा कुमार मुख्य भुमिका में होंगे। कमल हासन की यह मूवी साल 2013 में आई फिल्म विश्वरूपम का सीक्वल होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App