Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

फैंस को भाया विराट कोहली और अनुष्का का नया अवतार, फोटो में क्रिकेटर लगे डैडी कूल

क्रिकेटर विराट कोहली(Virat Kohli) और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। दोनो अपनी बेटी....

Virat Kohli had daughter Vamikas cloth on his shoulder with wife Anushka Sharma
X

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेटर संजय पहल के साथ

भारतीय फेमस क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) इन दिनो पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हो रही हैं। इस फोटो को क्रिकेटर संजय पहल (Sanjay Pahal) ने अपने इंस्टग्राम (Instagram) अकाउंट से पोस्ट की है। फोटो में संजय पहल के साथ अनुष्का और विराट खड़े हुए हैं।

शेयर की हुई फोटो में अनुष्का येलो कलर की एक ड्रेस पहने हुए है जबकि विराट आपको इस फोटो में कैजुअल लुक में नज़र आएंगे। इस फोटो में अनुष्का और विराट के अलावा एक और चीज़ ऐसी है जो आपका ध्यान अपनी ओर खींचेगी वह है पापा विराट के कंधे पर बेटी वामिका के कपड़ें। विराट ने अपने एक कंधे पर वामिका के कपड़े रखे हुए हैं। फैंस इस फोटो को शेयर करते हुए कह रहा हैं कि विराट अपने पापा होने की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रहे हैं।

इससे पहले अनुष्का शर्मा ने भी अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने कंधे पर बेटी के कपड़े रखे थे। इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने एक कैप्शन भी दिया था। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था, फिलहाल यही मेरे फेवरेट एसेसरीज हैं, बर्प क्लोथ।

बता दें कि विराट और अनुष्का जनवरी में पैरेंट्स बनें। विराट ने यह गुड न्यूज इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह नया 'चैप्टर' अनुभव करने का मौका मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए।'

अनुष्का, विराट के साथ आईपीएल के हर मैच में साथ हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ भारत के मैच के दौरान भी विराट के साथ थीं। जहां अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री है तो वही विराट कोहली भी एक शानदार बल्लेबाज़ है। विराट इस समय आईपीएल मैच में व्यस्त है और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी में पूरी तरह मशग़ूल हैं।

और पढ़ें
Next Story