Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

हो गया खुलासा इटली में नहीं, दुनिया की इस खूबसरत जगह पर अपना हनीमून एंजॉय कर रहें हैं विराट और अनुष्का

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को शादी कर ली थी। इस समय दोनों दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह पर अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं।

हो गया खुलासा इटली में नहीं, दुनिया की इस खूबसरत जगह पर अपना हनीमून एंजॉय कर रहें हैं विराट और अनुष्का
X

इटली के मिलान में 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने परिवार वालों की मौंजूदगी में शादी कर ली थी। शादी के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों अपना हनीमून मनाने कहां गए हैं।

फिनलैंड मीडिया ने की पुष्टि-

आपको बता दें कि दोनों के हनीमून डेस्टिनेसन के नाम का खुलासा हो गया हैं। दरअसल फिनलैंड मीडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं कि यह शादीशुदा जोड़ा फिनलैंड की बर्फीली वादियों में अपना हनीमून एंजॉय कर रहा हैं।

यहां हैं ठहरे-

फिनलैंड में ये नव विवादित जोड़ा सांता क्लॉज के गांव रोवानीमी में ठहरे हैं जो अपनी खूबसूरती और उत्तरी आसमानी रौशनी के लिए प्रसिद्ध है। उनका हनीमून प्राइवेट व लक्जरी टूर कंपनी लक्जरी एक्शन ने प्लान किया है।

जन्नत में हैं विराट और अनुष्का-

अभी कुछ समय पहले अनष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से अपनी और विराट की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, हम सचमुच स्वर्ग में हैं।

इस तस्वीर में दिख रही जगह फिनलैंड में है। आर्कटिक घेरे में स्थित यह देश वाकई जन्नत से कम नहीं है। दोनों यहां के लैपलैंड प्रांत में हैं।

वे यहां ग्लास इग्लू, स्लेज राइड और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।

रौशनी का शहर-

लैपलैंड की राजधानी रोवानीमी में सांता क्लॉज का गांव है। यह गांव (ऑरोरा बोरियालिस) उत्तरी रौशनी के लिए जाना जाता है। यहां साल में तकरीबन तीन सौ रातों को आसमान में रंगबिरंगी रौशनी का नजारा दिखाई देता है।

सांता का गांव होने के चलते यहां पूरे दिसंबर जश्न मनाया जाता है। ऐसे में विराट और अनुष्का के लिए यहां आने का यह सबसे अच्छा समय है।

आपको बता दें कि जल्द ही ये विराट और अनुष्का भारत लौटने वाले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां विराट और अनुष्का के रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story