Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पक्की है विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी की सगाई की खबर, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड में अपने एक्शन को लेकर मशहूर एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी के साथ सगाई कर ली है। तो अब इस खबर को खुद विद्युत ने पक्का कर लिया है। एक्टर ने अपनी सगाई की जानकारी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

पक्की है विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी की सगाई की खबर, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
X

बॉलीवुड में अपने एक्शन को लेकर मशहूर एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले खबर आयी थी कि एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी (Nandita Mahtani) के साथ सगाई कर ली है। तो अब इस खबर को खुद विद्युत ने पक्का कर लिया है। एक्टर ने अपनी सगाई की जानकारी कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी है।

हाल ही में एक्टर विद्युत जामवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपनी और नंदिता महतानी की सगाई की जानकारी दी है। विद्युत ने अपने इस रिसेंटली शेयर किए गए पोस्ट में नंदिता के साथ दो फोटोज़ को शेयर किया है। पहली फोटो में जहां विद्युत और नंदिता पर एक दूसरे का हाथ थामें हार्नेस से बंधे हुए दीवार पर चढ़ते दिखायी दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में दोनो एक-दूजे का हाथ थामें ताजमहल को निहार रहे हैं। दोनों ने कैमरे की ओर पीठ करके पोज़ दिया है। विद्युत ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कमांडो की तरह किया 01/09/21।" विद्युत के इस पोस्ट को कुछ ही देर में लाखों लोग लाइक्स कर चुकें हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई देनें वालों का तांता लग गया है। एक्टर को सेलेब्स के साथ साथ उनके फैंस भी बधाई दे रहे हैं।

वहीं नंदिता महतानी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेम फोटोज़ के साथ पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए नंदिता ने लिखा है, "उसे अब और लटकाए नहीं रख सकती... हां कहा!! 1-9-21।" इसी के साथ दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। इन दो फोटोज़ के अलावा नंदिता ने एक और फोटो को शेयर किया है, जिसमें विद्युत और नंदिता का क्लोज़- अप लुक आया है। नंदिता के इस पोस्ट पर अनन्या पांडे, रिद्धिमा कपूर सहानी और डब्बू रतनानी जैसे कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी हैं।

और पढ़ें
Next Story