Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

बॉलीवुड में 10 साल पूरे करने पर विद्या बालन ने मनाया जश्न

विद्या बालन ने आज बॉलीवुड में अपने पुरे 10 साल पुरे कर लिए हैं।

बॉलीवुड में 10 साल पूरे करने पर विद्या बालन ने मनाया जश्न
X
मुंबई. केरला में एक जनवरी 1978 को जन्मी विद्या बालन ने आज बॉलीवुड में अपने पुरे 10 साल पुरे कर लिए हैं। विद्या बालन ने मुंबई के संत जेवियर कोलेज से समाजशास्त्र से स्नातक की डिग्री, हासिल की। उन्होंने अपने फ़िल्म केरियर की शुरुआत मलयालम फ़िल्म चक्रम से की, जिसमें फ़िल्म के अभिनेता, सुपर स्टार मोहनलाल थे। विद्या ने कई टेलीविजन विज्ञापन में भी काम किया है।
विद्या ने ने म्यूजिक वीडियो में सहायक भूमिकाओं में यूफोरिया बैंड्स, सुभा मुदगल और पंकज उधास जैसे गायक और बैंड के साथ भी काम किया। बालन ने छोटे परदे पर सीरियल हम पाँच में राधिका माथुर की भूमिका निभाई थी।
विद्या ने हिन्दी फिल्मों में अपना केरियर फ़िल्म परिणीता से शुरु किया, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ उभरती अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। विद्या की पहली सफल व्यवसायिक फ़िल्म राजकुमार हिरानी की लगे रहो मुन्नाभाई थी। इसके बाद विद्या ने बॉलीवुड में अपने - आपको एक सफल अभिनैत्रियां की सूचि में शामिल कर लिया है।
विद्या ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर आज बॉलीवुड में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं। विद्या बालन ने इस मौके पर अपने पति और फैमिली के साथ जश्न मनाया। विद्या बालन को 10 साल के फिल्मी करियर में बहुत कामयाबी पायी है। विद्या बॉलीवुड की शीर्ष एक्ट्रेसेस में मानी जाती हैं। विद्या को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के साथ-साथ पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। हाल ही में विद्या को डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गयी है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर-

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story