Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

विक्की कौशल और कैटरीना कर रहें हैं एक-दूसरे को डेट? इस एक्टर ने खोला दोनो के रिश्ते का राज

विक्की कौशल और कैटरीना के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं। विक्की को कई बार एक्ट्रेस के घर में भी देखा गया है। अब दोनो के इस रिश्ते पर एक एक्टर ने मोहर लगा दी है। एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने दोनो के रिलेशन में होने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

Vicky Kaushal Katrina Kaif are in relationship reveals Harsh Varrdhan Kapoor
X

विक्की कौशल और कैटरीना कर रहें हैं एक-दूसरे को डेट? इस एक्टर ने खोला दोनो के रिश्ते का राज

बॉलीवुड के एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अफेयर की खबरें अक्सर आती ही रहती हैं। लेकिन अभी तक दोनो में से किसी ने भी इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है। दोनो के फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते है। विक्की कौशल को कई बार एक्ट्रेस के घर में भी देखा गया है। अब दोनो के इस रिश्ते पर एक एक्टर ने मोहर लगा दी है। एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harsh Varrdhan Kapoor) ने दोनो के रिलेशन में होने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

एक मीडिया के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक दूसरे को साल 2019 से डेट कर रहें। उनके अफेयर की खबरे तब सामने आने लगी जब जब दोनों को एक दिवाली पार्टी में देखा गया था। पार्टी की कई फोटो भी खूब वायरल हुई थीं। लेकिन दोनों अपनी रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे बैठे थे। अब दोनो के रिश्ते की सच्चाई को सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर ने सबके सामने लाकर रख दिया हैं।

एक चैनल पर बातचीत करते हुए एक्टर हर्षवर्धन ने बताया कि दोनो एक दूसरे को डेट कर रहें है। दरअसल हर्षवर्धन को बॉलीवुड के एक रिश्ते की अफवाह का खुलासा करने के लिए कहा गया था, जिसे वह सच मानते है। तो इस पर उन्होंने कहा, "विक्की और कैटरीना साथ हैं, यह सच है।" उन्होंने आगे कहा, "क्या मुझे यह कहने में परेशानी हो सकती है? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि वे इसके बारे में काफी खुले हैं।" अब जबकि इस खबर पर एक एक्टर ने बोला है तो देखना यह होगा कि विक्की और कैटरीना अपने रिलेशनशिप को कब-तक छुपा कर रखते है। उनके फैंस को भी यही इंतजार रहेगा कि कब दोनो अपने रिश्ते की सच्चाई पर से पर्दा उठाते हैं।

और पढ़ें
Next Story